Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी

Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी अधूरा है झारखंड आंदोलनकारियों का सपना

जादूगोड़ा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती हितकू स्थित बिरसा मुंडा चौक पर आदिवासी सांस्कृतिक रक्षा संघ (हितकू) के बैनर तले आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी सांस्कृतिक रक्षा संघ एवं हितकू ग्राम सभा के नेतृत्व में की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, बलिदान, सामाजिक चेतना और आदिवासी स्वशासन के विचारों को स्मरण किया।

विशिष्ट अतिथि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य बुलू रानी सिंह एवं रविन्द्र बास्के ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक संघर्ष, अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के 26 साल बाद भी आंदोलनकारियों का सपना अधूरा है।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, एकता और स्वाभिमान की प्रेरणा है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora  : ट्रक के नीचे दबे चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : हटिया में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनी धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती, अगले साल भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

मुरी : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, हटिया शाखा…

Spread the love

Bahragora  : ट्रक के नीचे दबे चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना के पास विगत देर रात्रि को पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे धान से लदे एक मालवाहक ट्रक (WB33F2982)और ओड़िसा जाने के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time