बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ झारखंड राज्य के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व उपस्थित अतिथियों द्वारा परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए बहरागोड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और स्वेच्छा से 155 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।इस मौके पर डॉ. बिनी षाड़ंगी, सुदीप पटनायक, जीत वाहन राउत, निर्मल दुबे, बिजली आलम, मिंटू पाल, हुकुम महतो, ऋषि धड़ा, चीकू गोस्वामी समेत अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : करम पूजा देखने गए रवि मुंडा की टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
There is no ads to display, Please add some

















































