Potka : बड़ाभूमरी में महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, रंगोली व अल्पना प्रतियोगिता आयोजित

जन्मदिन पर डॉ. अनूप मंडल ने महिलाओं व बालिकाओं को किया प्रोत्साहित

पोटका : बजरंगबली एवं मां लक्ष्मी कमेटी बड़ाभूमरी की ओर से लक्ष्मी पूजा के अवसर पर रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में स्वीटी मंडल प्रथम, नीतू मंडल द्वितीय और जूली मंडल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अल्पना प्रतियोगिता में मैना मंडल ने प्रथम, खुशी मंडल ने द्वितीय और शिल्पी मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. अनूप मंडल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सीमा मंडल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अनूप मंडल ने कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करना उनके लिए गौरव का पल है। ग्रामीणों द्वारा आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी।

कार्यक्रम में हरपति मंडल, प्राणकिशन मंडल, लखी मंडल, चितरंजन मंडल, मृगांक मंडल, तरुण मंडल, अमर मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ DC-SSP सख्त, नियमित जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time