मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अंतर्गत मुरी डूंगरी पार्क में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली प्रखण्ड में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सिल्ली प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा महतो के द्वारा किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती ओर क्षेत्र में संगठनात्मक पंचायत विस्तार तथा पुराने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही 29 अक्टूबर को टाइगर जयराम महतो के बुंडू आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारी, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर सिल्ली प्रखण्ड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सरस्वती शिशु मंदिर रंगुनिया में मनाई गई स्व. सुभ्रकांति घोष की 26वीं जयंती
There is no ads to display, Please add some


















































