Muri : हटिया में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनी धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती, अगले साल भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

मुरी : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, हटिया शाखा द्वारा शाखा सचिव लालदेव उरांव की अध्यक्षता में एसोसिएशन कार्यालय, हटिया में बिरसा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में बारी-बारी से डिविजनल सेक्रेट्री बिनोद उरांव, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रवि तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष (मुरी शाखा) निरंजन बाघवार, कोषाध्यक्ष राणा मुंडा, शाखा सचिव लालदेव उरांव, हेमंत उरांव, अशोक सुरीन, मोहन मुंडा, रणजीत उरांव एवं ए. जी. मिंज सहित अनेक सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह रेलवे सामुदायिक भवन, हटिया में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। साथ ही महिला विंग एवं यूथ विंग (18-30 वर्ष) का गठन कर महिला नेतृत्व और युवा शक्ति को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी

Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी अधूरा है झारखंड आंदोलनकारियों का सपना जादूगोड़ा : धरती आबा भगवान बिरसा…

Spread the love

Bahragora  : ट्रक के नीचे दबे चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना के पास विगत देर रात्रि को पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे धान से लदे एक मालवाहक ट्रक (WB33F2982)और ओड़िसा जाने के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time