चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को किरीबुरू टाउनशिप के डी टाइप क्वार्टर नंबर-33 निवासी राहुल कुमार यादव (41) ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके क्वार्टर का ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और जेवरात की चोरी कर ली है। इस मामले में किरीबुरू थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) राजकुमार जयराजू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3 अक्टूबर को इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अफताब खान उर्फ टेंगरू (19), निवासी मेन मार्केट किरीबुरू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस चोरी के सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों नरेश लागुरी (28), निवासी मेघाहातुबुरू क्वार्टर नंबर 4/7, स्थायी पता सिलदौरी, चंद्रमोहन तांती उर्फ डोंडे (23) और लेबया लागुरी उर्फ कृष्णा (20), दोनों निवासी लेम्पाहेस्सा, थाना जेटेया को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लेनोवो कंपनी का लैपटॉप, वनप्लस 9-5G मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा जेएच-05-एजी-1128 नंबर की एक कार भी जब्त की गई है। छापेमारी दल में किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो, पुलिस निरीक्षक समीर तिर्की, थाना प्रभारी रोहित कुमार, अनुसंधानकर्ता जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार मुंडा सहित किरीबुरू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 90 एटीएम कार्ड और 50 मोबाइल फोन बरामद, आधा दर्जन युवक गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some

















































