Jamshedpur : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का पूर्वी सिंहभूम में दिखने लगा प्रभाव, तेज हवा के साथ वर्षा शुरू, 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात एवं भारी वर्षा की आशंका

उपायुक्त ने नगर निकायों, सभी बीडीओ-सीओ एवं थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आश्रय स्थल चिह्नित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से पूर्वी सिंहभूम जिले में 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक तेज हवाएं चलने, कहीं-कहीं गर्जन एवं वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं आवश्यक एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मौसम केन्द्र, रांची से प्राप्त पूर्वानुमान के आलोक में नगर निकायों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा विद्युत विभाग के अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा गया है।

प्रतिकूल मौसम के कारण जिले के निचले इलाकों में जलजमाव, नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि तथा निचले ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। तेज हवाओं एवं भारी वर्षा से कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों तथा कमजोर दीवारों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अतिरिक्त खरीफ फसलों, विशेषकर धान एवं सब्जियों की फसल को भी क्षति होने की संभावना है।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील एवं जलजमाव वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक सतर्कता मूलक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने तथा उनके लिए आश्रय स्थलों (Shelter Houses) को चिह्नित कर वहां दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विद्युत विभाग के अभियंताओं को मौसम की स्थिति के मद्देनजर सतर्क रहने तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित संभावित जोखिमों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर नजर रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

आम नागरिकों से भी अपील है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर सुरक्षित स्थान पर रहें। नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही पटाखा दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो दुकानें सील

जमशेदपुर : मीडिया में अवैध पटाखा बिक्री की खबर चलने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई की है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा में बिना लाइसेंस…

Spread the love

Kharagpur : ट्रैक मेंटेनर की मुस्तैदी से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

खड़गपुर : रेलकर्मी की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में संभावित रेल परिचालन संकट टल गया। संतरागाछी-अमता रेलखंड पर ओवरहेड उपकरण…

Spread the love

One thought on “Jamshedpur : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का पूर्वी सिंहभूम में दिखने लगा प्रभाव, तेज हवा के साथ वर्षा शुरू, 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात एवं भारी वर्षा की आशंका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time