Potka : जामदा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 29 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य आलोक कृष्ण शास्त्री देंगे प्रवचन

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के जामदा गांव में 29 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन बरसाना-वृंदावन के भागवत आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम की शुरुआत 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ होगी। 30 अक्टूबर से प्रतिदिन अपराह्न चार बजे कथा का आयोजन किया जाएगा। छह नवंबर, शुक्रवार को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन के निवेदक सुकुमार मंडल ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से सपरिवार शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में जामदा ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एसआईआर को लेकर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार

22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी एसआईआर जागरूकता अभियान जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Spread the love

Jadugora : राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर जनसंवाद का आयोजन, यात्रियों को रेल अधिकारियों ने किया जागरूक

जादूगोड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से टाटानगर-खड़गपुर रेलखंड पर स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time