Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कचरा संग्रह वाहन का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।

बीडीओ ने बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी, सुपरवाइजर के इस्तीफे, सीएनजी की अनुपलब्धता और कचरा शुल्क की नियमित वसूली नहीं होने से सेवा प्रभावित हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएनजी उपलब्ध करा दी गई है और शुक्रवार से कचरा उठाव नियमित किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्थानीय कमेटी गठित करने तथा स्थानीय व्यक्ति को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी देने की मांग की। इस पर बीडीओ ने सहमति जताई।

बैठक में कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमित कचरा शुल्क देने और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा, समाजसेवी सोनू पंडित, सीनू राव, सुनील सिन्हा, नेहा श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा,कचरा वाहन के चालक एवं महिला कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान, SER के 367 स्टेशनों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड़गपुर :  विशेष अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों…

Spread the love

खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

जमशेदपुर : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से महा नवमी के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति पर आधारित इस सांस्कृतिक संध्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time