Jamshedpur : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद

रामजनम नगर में पुलिस की छापेमारी, किचन में बर्तन की ट्रे में छिपाकर रखा था लोडेड कट्टा

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार और गोली के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक आईफोन बरामद किया है। मामले में कदमा थाना कांड संख्या 121/26, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B) a/26 (ii)/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि रामजनम नगर स्थित काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग अपने एक दोस्त के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है और उसके पास अवैध देशी कट्टा है। सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल जब समीर नाग के घर पहुंचा, तो कमरे में दो युवक एक साथ बैठे मिले। पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार तलाशी ली।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों की पहचान समीर नाग उर्फ आदित्य नाग (करीब 20 वर्ष), पिता जीतन नाग, निवासी रामजनम नगर, काली मंदिर रोड, कदमा तथा शुभम कुम्हार (करीब 19 वर्ष), पिता विकास कुम्हार, निवासी भाटिया बस्ती, राज बिहारी पथ, कदमा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान समीर नाग उर्फ आदित्य नाग की पैंट की बाईं जेब से सफेद रंग का आईफोन बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि समीर की निशानदेही पर किचन रूम में बर्तनों की ट्रे में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया गया। वहीं, दूसरे युवक शुभम कुम्हार की ट्राउजर पैंट की बाईं जेब से एक गोली मिली।

पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और दोनों युवक किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विहंगम योग के संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के  जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विहंगम योग के संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के  जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदाताओं को च्यवनप्राश एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के  जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज एवं…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह की महिला ने जेठ-जेठानी पर लगाया मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, डालसा पीएलवी के मदद से साकची थाने में की शिकायत

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के न्यू काशीडीह रोड निवासी इंदु सत्ता ने अपने जेठ आशीष सत्ता और जेठानी सुमन सत्ता पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा शारीरिक और मानसिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time