Jamshedpur : विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार और गुणवत्ता पर उपायुक्त सख्त, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का दिया निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना, जिला विकास, ग्रामीण विकास, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए लंबित योजनाओं को गति देने, पूर्ण योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि उनका लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी स्वीकृत योजनाओं की प्रगति पर सतत नजर रखें और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके कारणों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि अनावश्यक विलंब से विकास कार्य प्रभावित न हों।

समीक्षा के दौरान ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलिया, पीसीसी पथ, पहुंच पथ, कल्वर्ट, सामुदायिक भवन, पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्था, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, शौचालय एवं रसोईघर, आंगनबाड़ी केंद्र भवन तथा स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन हो तथा प्रगति के साथ गुणवत्ता की भी नियमित जांच की जाए। संबंधित पदाधिकारी स्वयं कार्यस्थलों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन करें और कमियों को समय रहते दूर कराएं।

सांसद एवं विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 या इससे भी पूर्व के वर्षों में स्वीकृत कुछ योजनाओं के लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को लंबित योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए पूर्ण करने, पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कारण सहित विवरणी देने का सख्त निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित पदाधिकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण और कार्यों की निगरानी को प्राथमिकता दें। कार्य में अनावश्यक विलंब, निर्धारित मानकों के उल्लंघन या लापरवाही की स्थिति में संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, निदेशक एनईपी राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी तथा एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य : सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time