बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना के पास विगत देर रात्रि को पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे धान से लदे एक मालवाहक ट्रक (WB33F2982)और ओड़िसा जाने के लिए यू टर्न ले रहे खाली ट्रेलर(NL08D7288)के बीच हुई टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटे धान लदे ट्रक के नीचे दबे चालक की जिंदगी बचाने के लिए मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रबि होनहगा व पुलिस बल के जवान और स्थानीय मजदूरों ने करीब एक घंटे के अथक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके परिणामस्वरूप चालक को सकुशल बाहर निकालकर तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है । इस संकट की घड़ी में पुलिस व ग्रामीणों की इस अद्वितीय तत्परता, साहस तथा मानवीय प्रयास की पूरे क्षेत्र में खुले दिल से सराहना की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Muri : कटेयाडीह में सरना स्थल की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास, 24.95 लाख की लागत से होगा निर्माण
There is no ads to display, Please add some


















































