Kharagpur : खड़गपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीआरएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलायी सत्यनिष्ठा की शपथ

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सरकारी कार्यों में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल के स्टोर्स विभाग ने विक्रेता बैठक सह शिकायत निवारण बैठक आयोजित की। इसमें वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक जयंत मेधी, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक सैमुअल टोप्पो और सहायक मंडल वित्त प्रबंधक सुशांत बंद्योपाध्याय सहित करीब 15-16 विक्रेता शामिल हुए।

विक्रेताओं ने निविदा प्रक्रिया और बिल भुगतान में देरी से जुड़ी समस्याएं रखीं। रेल अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं को कंप्यूटरीकृत किया गया है। साथ ही विक्रेताओं से अधिक संख्या में निविदाओं में भाग लेने की अपील की गई, ताकि प्रतिस्पर्धी दरों पर रेलवे के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी जा सके।

गौरतलब है कि खड़गपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : ट्रैक मेंटेनर की मुस्तैदी से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़ाए

श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम का ताला व शीशा तोड़कर की थी चोरी, सीमेंट दुकान में हुई पुरानी चोरी का भी खुलासा जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-3…

Spread the love

Jamshedpur : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत डालसा ने बहरागोड़ा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम , 31 तक चलेगा अभियान

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के तत्वाधान में नालसा द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time