जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में 25 लाइटें लगाई गईं। सोनारी में 17 स्ट्रीट जबकि मानगो में 8 सोलर लाइटें लगाई गईं।
सोनारी के कागलनगर में 6, जाहिरा बस्ती में 8 और आदर्शनगर में 3 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।मानगो के जवाहरनगर के रोड नंबर 14,15 और समता नगर में 8 लाइटें लगाई गईं।विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ के पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में जहां भी जरूरत होगी, स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
गौरतलब है कि ये लाइटें झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर लगाई जा रही हैं।
इस मौके पर पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव, चुन्नू भूमिज, अतुल सिंह, शंकर राय, बुद्धेश्वर कर्मकार, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नितेश सिंह, रंजीत प्रसाद, संजय सिंह मंटू आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
There is no ads to display, Please add some


















































