Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है।

विदित हो कि पूर्वी सिंहभूम जिला को ऑरेंज जोन की श्रेणी में चिह्नित करते हुए तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त किया गया है। उक्त तथ्यों के आलोक में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा–34 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से वर्ग 12 तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर को स्थगित रहेंगे।

यदि निजी विद्यालयों में पूर्व से परीक्षा निर्धारित हो तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से स्वयं निर्णय ले सकते हैं। सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित होकर गैर शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time