Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के डांडिया नाइट में रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा पर झूमीं महिलाएं

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, सुंदरनगर शाखा द्वारा आयोजित “डांडिया नाइट” रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने गरबा-डांडिया पर जमकर ठुमके लगाए। महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं ने गरबा और डांडिया रास का आनंद लिया।

महिला सम्मेलन सुंदरनगर शाखा की अध्यक्ष संगीता काबरा की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन सुंदरनगर स्थित शिव शक्ति कल्याण मंडपम मैदान में शुक्रवार को हुआ। लगभग 250 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर डांडिया की धुन पर देर रात तक गरबा और डांडिया रास का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जज के रूप में मौजूद नेहा लड़ा ने विजेताओं की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  मानव केडिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्टी, नितेश धूत, समाजसेवी अरुण बांकरवाल और मधु अग्रवाल मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, मधु बांकरवाल, सुमित्रा शाह, किरण मित्तल, अन्नपूर्णा रिंगसिया, विद्या धूत, सुषमा गर्ग आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे के भीतर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, स्थानीय लोगों में हर्ष


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora :  फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुआ आयोजन, CISF जवानों ने लगाई दौड़

जादूगोड़ा : गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने इंस्पेक्टर पवन कुमार व बलविंदर सिंह की अगुवाई में शनिवार को…

Spread the love

Potka : माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती सह विजया सम्मेलन का आयोजन, त्याग और तपस्या की जीवंत मूर्ति थीं योगेश्वरी मां : सुनील कुमार दे

अशुभ शक्ति पर शुभ शक्ति की विजय ही विजया दशमी का मूल भाव : शंकर चंद्र गोप पोटका : हाता स्थित माताजी आश्रम हाता में आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time