Muri : लोवाहातू और कोलमा के छात्रों को अब तक नहीं मिली साइकिल, विधायक अमित महतो ने लिया संज्ञान

मुरी :  राहे प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लोवाहातू एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलमा के विद्यार्थियों को अब तक सरकारी साइकिल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि प्रखंड के अन्य विद्यालयों में साइकिल का वितरण किया जा चुका है। दोनों विद्यालयों के छात्र लंबे समय से साइकिल मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इस समस्या को लेकर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पूर्व में छात्र नेता राजू महतो से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि साइकिल वितरण के लिए विद्यार्थियों की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दी गई है, इसके बावजूद अब तक बच्चों के बीच साइकिल का वितरण नहीं किया गया है।

छात्र नेता राजू महतो ने इसकी जानकारी सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो को दी। विधायक अमित महतो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बातचीत की और विद्यार्थियों को जल्द साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time