Potka : खाद्यान्न लदा ट्रक पुलिया के गार्डवाल से टकराया, छह घंटे जाम रही प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क

संकीर्ण सड़क पर बड़े ट्रकों के प्रवेश से बार-बार हो रही दुर्घटनाएं, लोगों को परेशानी

पोटका : प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर गुरुवार को खाद्यान्न लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के गार्डवाल से टकरा गया। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब छह घंटे तक सड़क जाम रहने से प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक एफसीआई गोदाम से चावल लेकर प्रखंड मुख्यालय जा रहा था। इसी दौरान संकरी सड़क पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पुलिया के गार्डवाल से टकरा गया। पिछले 10 दिनों के भीतर इस मार्ग पर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

सड़क संकरी होने के कारण खाद्यान्न लेकर आने वाले बड़े ट्रकों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सड़क जाम होने से लोगों को अपने वाहन पोटका चौक पर ही खड़े कर पैदल प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया गया। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में परेशानी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Jamshedpur : DSP (L & O ) ने बैंकों में जाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था जांची

खासमहल केनरा बैंक, बाजार समिति परिसर स्थित  SBI और इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर से हासिल की जानकारी जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही चोरी और अपराध की घटनाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time