Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप

मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि उसने स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई करने के नाम पर हरियाणा की एक कंपनी के साथ लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

स्थानीय स्तर पर उमेश महतो को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। बताया जाता है कि वह पहले तुलिन (पश्चिम बंगाल) में लाइन होटल भी चलाता था, लेकिन कुछ समय बाद होटल बंद हो गया। वह राजनीति में भी सक्रिय रहा था और अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़ा रहा। हालांकि, बाद में वह सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देने लगा।

धनबाद से गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, मामले में धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

इसे भी पढ़ें : Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

सृष्टि गार्डेन के पास पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी चोरी और ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में जा चुके हैं जेल जमशेदपुर : त्योहारों के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time