पोटका : पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत स्थित जामदा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
आयोजन के तहत शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत वाचन शुरू होगा। कथा व्यास आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी (बरसाना, वृंदावन) प्रतिदिन संगीतमय शैली में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, उनके आदर्शों और आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन करेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का लाभ लेने और इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : Potka : मां के स्वस्थ होने पर नंगे पांव चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले जयकुमार राज
There is no ads to display, Please add some

















































