खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

जमशेदपुर : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से महा नवमी के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति पर आधारित इस सांस्कृतिक संध्या में छऊ कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी का शानदार मंचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कमिटी के जसवंत महतो ने बताया कि खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी पिछले 90 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है। यहां नौ दिनों तक धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

पूजा कमिटी के सह सचिव रितेश घोषाल ने बताया कि महासप्तमी से लेकर महानवमी तक श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाता है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। पंडाल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि व्यवस्था पर निगरानी रखी जा सके।

पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कमिटी के पदाधिकारी और सदस्य पूरी तत्परता से जुटे रहे। कमिटी के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सुरजन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सक्रिय दिखे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संगम ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रमथनगर दुर्गापूजा पूजा कमेटी के अध्यक्ष का शराब के नशे में मारपीट करना अशोभनीय, कार्रवाई करे पुलिस : मानिक मल्लिक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

Chaibasa : गुवा फुटबॉल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, कल्याण नगर को मिला बेस्ट पंडाल का अवार्ड

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डे) :  गुवा सेल फुटबॉल मैदान में दशहरा के अवसर पर संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time