Kharagpur : देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान, SER के 367 स्टेशनों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड़गपुर :  विशेष अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों की जानकारी ली।
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के सभी 367 स्टेशनों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। खड़गपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर भी रेल जन संवाद के तहत यात्रियों से बातचीत की गई।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शालीमार स्टेशन पर यात्रियों से संवाद किया और श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अपर महाप्रबंधक मनीष कुमार जैन ने संतरागाछी स्टेशन पर कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए यात्रियों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।

खड़गपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने यात्रियों से मुलाकात कर यात्री सुविधाओं, सेवा की गुणवत्ता और स्टेशन की साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्टेशन के सफाई कर्मचारियों (स्वच्छता दूतों) से भी बातचीत की, उनके प्रयासों की सराहना की और स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
खड़गपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी शाखा अधिकारियों, स्टेशन प्रबंधकों और रेलवे पर्यवेक्षकों ने यात्रियों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों और शिकायतों को दर्ज कर उनके परीक्षण तथा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाने की बात कही गई। इस पहल का उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार, शिकायतों के समाधान और रेलवे परिसरों में स्वच्छता को बढ़ावा देकर यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन  सतर्क, गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time