Jamshedpur : एसआईआर को लेकर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार

22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी एसआईआर जागरूकता अभियान

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ जनता के मन में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जनता को गुमराह करने की कोशिश है। अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर भीड़ जुटाकर देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसआईआर के समर्थन में भाजपा चलाएगी अभियान

अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एसआईआर के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के महत्व की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे कथित भ्रम का जवाब देगी और इस प्रक्रिया के पक्ष में अपना दृष्टिकोण रखेगी।

चुनाव हारने पर आयोग पर सवाल उठाती है कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि देश में पहले भी आठ बार एसआईआर की प्रक्रिया हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी किसी राज्य में चुनाव जीतती है, तब उसे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठते, लेकिन चुनाव हारने के बाद वह आयोग पर आरोप लगाने लगती है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और राजनीतिक दलों को उनके प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करने से बचना चाहिए।

विदेशों में देश की आलोचना करने पर राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें विदेशों में देश की आलोचना करने के बजाय भारत के विकास के लिए सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाए। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यदि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर इतना ही अविश्वास है, तो उसके 99 सांसदों को पहले इस्तीफा दे देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा एसआईआर की प्रक्रिया के समर्थन में जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाएगी और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time