Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार का हिस्सा

पोटका :  दुर्गा अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने हल्दीपोखर पहुंचे। पूर्व वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक अपनी धर्मपत्नी रानिता सरदार, पुत्र आयन सरदार व प्रवीर सरदार और पुत्री श्रेया सरदार के साथ ब्राह्मण परिवार द्वारा आयोजित क्षेत्र की प्राचीन दुर्गा पूजा में शामिल हुए। पूरे परिवार ने एक साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक ने मां के समक्ष हाथ जोड़कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा के दौरान विधायक और उनका परिवार पूरी तरह भक्तिभाव में नजर आया।

मेरा परिवार सिर्फ मेरे घर तक सीमित नहीं, पोटका की जनता भी मेरा परिवार – विधायक

पूजा-अर्चना के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा, “आज मैं अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आया हूं। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा परिवार सिर्फ मेरे घर तक सीमित नहीं है, पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूरी जनता भी मेरे परिवार का हिस्सा है। मां से यही प्रार्थना है कि हर घर में सुख-शांति रहे, लोग स्वस्थ रहें और क्षेत्र में हमेशा आपसी प्रेम व भाईचारा बना रहे।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां दुर्गा ने असुर शक्तियों का नाश किया, उसी प्रकार समाज में वैमनस्य, नफरत और आपसी द्वेष फैलाने वाली प्रवृत्तियों का भी अंत हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के मंगल की कामना की।

वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा परिवार, इस बार भी साथ लिया मां का आशीर्वाद

विधायक ने कहा कि हल्दीपोखर में ब्राह्मण परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पोटका की सबसे प्राचीन पूजा परंपराओं में मानी जाती है। इस आयोजन के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और वे भी पूर्व की तरह इस वर्ष पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अष्टमी और नवमी की पूजा हर्षोल्लास के साथ हुई। सुबह चार बजे से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 7:39 बजे तक अष्टमी पूजा हुई और इसके बाद संधि बलि के साथ नवमी पूजा आरंभ हुई। देर रात तक पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रहा।

पूजा के अवसर पर पुरोहित देबु शर्मा, टूरा शर्मा, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, देव पालित, संस्कार राम, कल्याण सरकार, सुखेंदु गुहा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Jamshedpur : नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में हुए शामिल

कहा- नारी शक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की परंपरा से भारत फिर बनेगा विश्व गुरु जमशेदपुर :  दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time