Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिमन्यु कुमार के मार्गदर्शन में कई मरीजों को दोबारा अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है।

37 वर्षीय दीनबंधु मंडल ने बताया कि एल-4 और एल-5 में नस दबने के कारण वह दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि अब सामान्य जीवन में लौटना संभव नहीं है। हालांकि, शेचेन क्लिनिक में एक महीने तक फिजियोथेरेपी कराने के बाद वह अपने पैरों पर खड़े होने लगे। आज वह स्वयं मार्केटिंग कर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 30 रुपये की फीस में इलाज की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। जमशेदपुर जाकर इलाज कराना काफी खर्चीला था।

इसी तरह 52 वर्षीय दीपक मुदी ने बताया कि कटक में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। शेचेन क्लिनिक में फिजियोथेरेपी से उन्हें काफी मदद मिली। अब वह अपना काम कर रोजगार के माध्यम से जीवनयापन कर पा रहे हैं।

दोनों मरीजों ने डॉ. अभिमन्यु कुमार के मार्गदर्शन और सेवा भावना की सराहना की। वहीं, डॉ. अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है, ताकि वे स्वस्थ होकर अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time