Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए दक्षिण पोटका में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका शिवली मंडल, सहायिका संध्या रानी मंडल और सहिया अनीता रानी मंडल को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सीमा मंडल ने कहा कि ये महिलाएं गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने और ग्रामीणों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान को सम्मान देना समाज का दायित्व है। इस अवसर पर बच्चों के बीच टॉफियां भी बांटी गईं। इस दौरान
अनीता देवी ,शीला मंडल, अनिका दास, सोमा मंडल सुभद्रा मदीना, रूपाली दास, मांपी मंडल, रिंकु मंडल आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time