Potka : नाटक, भाषा और संस्कृति ही समाज की आत्मा : पिंटू गुप्ता

केरकेट्टा में ओड़िया नाटक ‘लहुरे लेखा मो कपालो रेखा’ का हुआ मंचन

पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर रविवार को केरकेट्टा में मां मनसा ओपेरा की ओर से प्रस्तुत ओड़िया नाटक ‘लहुरे लेखा मो कपालो रेखा’ का भव्य विमोचन किया गया। नाटक का विमोचन समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने किया।

नाटक का लेखन नवीन कुमार महापात्र ने किया है, जबकि निर्देशन उदय कुमार मुर्मू और नृत्य निर्देशन जीतू भाई ने किया है। इस अवसर पर पिंटू गुप्ता ने कहा कि मां मनसा की आराधना आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े नाटक का विमोचन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि नाटक, भाषा और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने पोटका विधानसभा क्षेत्र की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

त्याग और रिश्तों की कहानी है नाटक

नाटक की कहानी बड़े भाई गोविंद और उसकी पत्नी तुलसी के त्याग पर आधारित है। दोनों कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने छोटे भाइयों मोहन और महेश को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाते हैं, लेकिन सफलता मिलने के बाद दोनों छोटे भाई बड़े भाई का तिरस्कार करने लगते हैं। नाटक के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों, त्याग और कृतघ्नता को दर्शाया गया है। इसका संदेश है कि सच्ची काबिलियत केवल अधिक कमाने में नहीं, बल्कि अपने परिवार और अपनी जड़ों को याद रखने में है।

नाटक में पुरुष पात्रों की भूमिका केरकेट्टा के युवाओं ने निभाई, जबकि महिला पात्रों सहित सजावट, ध्वनि और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं में ओडिशा के बारीपदा से आए कलाकारों ने योगदान दिया। पुरुष कलाकारों के अभिनय का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान, आयोजन समिति के अध्यक्ष शशधर प्रधान, उपाध्यक्ष लाल बहादुर पुराण तथा गांव के बुजुर्गों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन  सतर्क, गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ी

झाड़ग्राम : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी…

Spread the love

Muri : सिल्ली के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी, 8 वर्षीय बच्चा पत्थर से हमला कर घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

  दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस की जांच तेज, SIT गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग मुरी :  रांची जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time