Jamshedpur : खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर चार बीएसओ को किया गया शो-कॉज, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी 

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
खाद्यान्न के लिफ्टिंग और डीएसडी समय पर नहीं करने वाले संवेदकों को सख्त चेतावनी, पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों तक पहुंचायें, अन्यथा होंगे ब्लैकलिस्ट

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को आपूर्ति विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सितंबर 2026 में पीवीटीजी परिवारों को खाद्यान्न वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत राशन वितरण की स्थिति, डीएसडी, नमक वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। गोलमुरी सह जुगसलाई, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम क्षेत्र और पटमदा प्रखंड में लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पाये जाने पर उपायुक्त द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा संबंधित बीएसओ को शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया साथ ही चेतावनी दी गई कि अगले माह में प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई हेतु लिखा जाएगा।

उपायुक्त द्वारा पीडीएस सेवा से जुड़े सभी परिवहन अभिकर्ताओं/ संवेदकों को सख्त चेतावनी दी गई कि पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों तक डोर स्टेप डिलिवरी कराएं ताकि 15 तारीख तक ही खाद्यान्न का लाभुकों के बीच किया जा सके। नमक-चना दाल वितरण में भी धीमी प्रगति पर बीएसओ से जानकारी ली गई तथा सभी खाद्यान्न का कीट बनाकर एक साथ वितरण का निर्देश दिया गया ताकि वितरण में तेजी लाई जा सके।

आयकर दाता के पूरे परिवार का राशन कार्ड से हटेगा नाम

उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी इनकम टैक्स देने वाले लाभुक का नाम कार्ड में है तो पूरे परिवार का नाम राशन कार्ड से हटेगा। कार्ड में नाम जोड़ने या कार्ड सक्रिय करने संबंधित जो भी आवेदन प्राप्त हुए है, ऐसे आवेदनो का निष्पादन जल्द करें ताकि योग्य लोगों का नाम जोड़ा जा सके। सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, PGMS पोर्टल पर लंबित मामलों, ERCMS में DSO एवं BSO स्तर पर लंबित आवेदनों, e-KYC, गोदाम मरम्मत तथा दाल-भात केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, लाभुकों को निर्धारित समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एमओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मंत्री इरफान अंसारी का बयान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति असंवेदनशील : अप्पू तिवारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time