जादूगोड़ा : नवरात्र को लेकर यूसिल की नरवा पहाड़ आवासीय कॉलोनी के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को सप्तमी पूजा के साथ ही मां दुर्गे के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की उपासना धूमधाम से किया गया। इधर इस मौके पर यूसिल कर्मी भैरव रजक की अगुवाई में रामायण मंडली की की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जहां “तुम मेरी जीवन आधार मां जननी , मईया पड़ी है मझधार मा जननी” भजन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया जिसे लोगो ने खूब सराहा। माता का पट खुलते ही भक्तों ने माता के अनुपम दर्शन किए। कई पूजा पंडाल में इस दौरान माता के सप्तम स्वरूप को लेकर भेलभरनी आमंत्रण दिया गया। भक्तों की भीड़ अहले सुबह कलश स्थापना आरती के साथ देखी । इसके बाद माता के सप्तम स्वरूप भाव की पूजा अर्चना हुआ।
महिलाओं और युवतियों के साथ युवाओं ने भी भक्तिभाव के साथ मां की भक्ति में लीन दिखे।इस दौरान महाप्रसाद का भोग अर्पित किया। और सुख समृद्ध और निरोगी काया का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद मांगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा मैया समस्त विश्व का कल्याण करने वाली है : अमरप्रीत सिंह काले
There is no ads to display, Please add some


















































