मुरी : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अगले वर्ष फिर आने की कामना की। महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे पर सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ (अगले वर्ष फिर होगा) का उद्घोष गूंज उठा। वहीं, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के अंतिम दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
There is no ads to display, Please add some

















































