Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्रों में महासप्तमी पूजा प्रारंभ, मानुष मुडिया में 108 कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा महासप्तमी के पावन अवसर पर पूजा पंडाल में 108 कलशों की स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई। जिसमें देवनदी से पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ 108 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसके दौरान पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए मंडप में कलश स्थापित किए गए और जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया, वहीं आयोजकों का मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी एकता, संस्कृति और आस्था मजबूत होती है।जबकि इसी उत्साह के माहौल में बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर, खण्डामौदा, चित्रेश्वर, कुमारडूबी, बारासती, आड़ंग, चौरंगी,ईचड़ाशोल, केसरदा,डोमजुड़ी,शाशन गम्हरिया और जयपूरा समेत विभिन्न अन्य सार्वजनिक कमेटियों द्वारा भी महासप्तमी की पूजा वैदिक रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से संपन्न की गई। जहां सभी पूजा पंडालों को अत्यंत आकर्षक मूर्तियों और भव्य आलोक सज्जा के साथ बेहद खूबसूरती से सुसज्जित किया गया है।वहीं पुलिस प्रशासन की ओर पंडाल से लेकर यातायात व्यवस्था में पुलिस बल के जवान दिन रात लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  NTTF गोलमुरी में कर्मचारियों के समर्पण और योगदान को मिला सम्मान

निष्ठा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं की हुई सराहना; सकारात्मक कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ करने की पहल जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान एव टाटा स्टील फाउंडेशन में संस्थान…

Spread the love

Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता का दिया गया प्रशिक्षण

जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड एवं थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस छात्रों के नए बैच के लिए रक्तदान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time