AIIMS Convocation 2025: देवघर पहुंची राष्ट्रपति, एम्स के पहले दीक्षांत में होंगी शामिल – 48 विद्यार्थियों को सौंपेंगी डिग्रियां

देवघर:  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को देवघर पहुंचीं. दोपहर करीब 12:20 बजे जैसे ही उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरा, राज्यपाल संतोष गंगवार ने अगुवाई करते हुए उनका स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

राष्ट्रपति का यह दौरा खास है क्योंकि वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रही हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर वे 48 छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस की डिग्रियां सौंपेंगी.

यह कार्यक्रम देवघर के लिए गर्व का क्षण है—जहां न सिर्फ मेडिकल शिक्षा का पहला बड़ा पड़ाव मनाया जा रहा है, बल्कि राष्ट्रपति के हाथों डिग्री पाना विद्यार्थियों के लिए जीवनभर की प्रेरणा बन जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : AIIMS Convocation 2025: राष्ट्रपति के स्वागत में रेलमार्ग से देवघर पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

    जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

    Spread the love

    Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

    प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time