Jamshedpur: 65 कुष्ठ रोगियों की हुई जांच, प्रशासन ने बरसात में बढ़ाया हाथ

जमशेदपुर:  बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए गए अंत्योदय ओल्ड एज होम और अस्पताल के 27 कुष्ठ प्रभावित मरीजों के साथ-साथ हिन्द कुष्ठ अस्पताल, बर्मामाइंस में रह रहे 38 अन्य रोगियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. कुल 65 मरीजों की इस शिविर में स्वास्थ्य जांच की गई.

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो की निगरानी में 35 महिलाएं और 30 पुरुषों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया गया. मरीजों को न सिर्फ दवाएं और चिकित्सीय परामर्श मिला, बल्कि वर्षा ऋतु में संक्रमण से बचाव के विशेष सुझाव भी दिए गए – जैसे भीगने से बचाव, गर्म वस्तुओं से दूरी और गर्म पानी के प्रयोग से परहेज़. साथ ही, रोगियों को नियमित सफाई, मलहम का प्रयोग और संतुलित आहार के महत्व पर भी जानकारी दी गई.

डॉ. महतो ने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए ‘Food Supplements for Patients’ योजना के तहत नए कुष्ठ मरीजों को आर्थिक सहायता दी जा रही है. PB श्रेणी के मरीजों को ₹3000 और MB श्रेणी के मरीजों को ₹6000 की राशि मासिक ₹500 की दर से उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है.

जिला प्रशासन की ओर से कुष्ठ प्रभावित नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए लगातार मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: जिला जज की अध्यक्षता में DLSA की बैठक, व्यवस्था सुधार पर जोर

Spread the love

Related Posts

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time