जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने सोनारी में दिवंगत सार्थक अग्रवाल एवं नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर में दिवंगत वंशिका खंडेलवाल के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्चों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह परिवारों के लिए बेहद कठिन और असहनीय क्षण है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं, लेकिन इस असीम दुःख की घड़ी में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
मेयर सुधा गुप्ता ने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू नेताओं ने किया स्वागत
There is no ads to display, Please add some


















































