जमशेदपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार के रविवार निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचने पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान जदयू के संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार से अपना परिचय दिया। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला, महानगर, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था टाटानगर से पठानकोट के लिए हुआ रवाना
There is no ads to display, Please add some


















































