Breaking : सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग से फैली सनसनी, चार घायल, TMH में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे चार लोग घायल हो गए।
घायलों में डोमिनिक सैमसन, कृष्णा चौबे , एमडी रिजवान और एमडी दिलशाद शामिल हैं। चारों बिंदल मॉल में स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां 3 से 4 युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और पहले मारपीट शुरू हुई, बाद में युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें चारों घायल हो गये
घायलों की पहचान डोमिनिक सैमसन आदित्यपुर के, एमडी रिजवान आजादनगर के, कृष्णा चौबे और एमडी दिलशाद कपाली के रहने वालें है. चारों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल पर
पल मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन चाईबासा स्टैंड के सामने टेलर ने राहगीर को को कुचला, मौत, चालक फरार; वाहन जब्त

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time