जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया।
समिति के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा। पूजा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी और 4 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसको लेकर पूरे सुंदर नगर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है।
भूमि पूजन में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक अशोक अग्रवाल, महासचिव दिनेश शाह, भवानी, उद्योगपति अरुण बकरेवाल, उद्योगपति अरुण अग्रवाल, भारती देवी, मीना देवी, तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, सुभाष सिंह, पप्पू सिंह, सुनील झा, सुनील पसरिजा, करण साहू, विवेक त्रिवेदी, संतोष पोद्दार, विशाल अग्रवाल, राजू यादव, राजू महतो, हरिशंकर सिंह, संजय चक्रवर्ती, राजू साहू, गब्बर, धनंजय सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं समस्त दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर की युवती रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों ने सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की
There is no ads to display, Please add some


















































