पोटका : हाता दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को मुखिया देवी कुमारी भूमिज की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मानगो, साकची एवं रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से हाता-हल्दीपोखर आने वाले यात्रियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मनमाना किराया वसूली का मामला उठाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस एजेंट यात्रियों को बस में चढ़ने से रोकते हैं। अधिक किराया नहीं देने पर बीच रास्ते में उतारने तथा गाली-गलौज करने की शिकायत भी की गई। महिला एवं बुजुर्ग यात्रियों को सीट से जबरन उठाने का आरोप भी लगाया गया।
ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपायुक्त, एसएसपी, बस मालिकों एवं मानगो बस स्टैंड के मुख्य एजेंट से करने का निर्णय लिया। निर्धारित किराए पर सम्मानपूर्वक यात्रा सुनिश्चित कराने की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर हाता चौक पर संबंधित बसों का परिचालन अनिश्चितकालीन ठप करने की चेतावनी दी गई। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बसों में छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों से किराया वसूली रोकने की मांग भी उठाई गई।
इसे भी पढ़ें : Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान
There is no ads to display, Please add some


















































