Jamshedpur : सुंदरनगर में मां विंध्यावासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार भव्य मंदिर स्वरूप में दिखेगा पंडाल

भूमि पूजन में पूर्व विधायक, जिप उपाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा अध्यक्ष समेत कई गणमान्य हुए शामिल

जमशेदपुर : मां विंध्यावासिनी सेवा समिति, सुंदरनगर की दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल का विधिवत भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन में सुंदरनगर के पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल, मेदनीपुर के पुरोहित अंजन भट्टाचार्य, पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूरीहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के एवं वार्ड सदस्य उषा शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। समिति के संरक्षक संतन ओझा ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल को भव्य मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्य संभालेंगे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पंडाल में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। पंडाल निर्माण के लिए दूसरे राज्यों से आए कारीगरों ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दस दिनों तक चलने वाले मां भगवती के पूजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है।

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सुंदरनगर जय मां शक्ति कल्याण मंडप परिसर में बन रहा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहा पंडाल भक्ति के साथ देशभक्ति, कला और रचनात्मकता की झलक भी प्रस्तुत करेगा।

महासचिव पप्पू कुमार वर्मा ‘अनमोल’ ने बताया कि महालया से महानवमी तक प्रत्येक दिन शाम सात बजे महाआरती होगी। महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का भी आयोजन होगा।

भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष घनश्याम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमित मोदी, उपाध्यक्ष वीणा देवी, उदय वर्मा, तारा सिंगारी, वीणा सिंगारी, राम विनय सिंह, कोषाध्यक्ष भवेश प्रसाद, कंचन ओझा, शैलेंद्र सिंह, राम नारायण मिश्रा, राकेश सिंह, पंकज ओझा, तेज नारायण राय, पप्पू पोद्दार, रामाकृष्ण मिश्रा, शंभु शरण कुमार, सुभाष सिंह, अमर सिंह, गीता सिंगारी, उषा शर्मा, निशा देवी, उज्ज्वल पाठक, कृष्णा कुमार, सुरेंद्र कुमार, धापी ओझा, टुनटुन ओझा, शत्रुधन ओझा, युवराज ओझा समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time