मुरी : सिल्ली-पतराहातु क्षेत्र से गुजरने पर इन दिनों सड़क किनारे खेतों में धान की बालियां फूटी नजर आ रही हैं। हरे-भरे खेतों का यह मनमोहक दृश्य लोगों को प्राकृतिक खूबसूरती का अलग ही अहसास करा रहा है। आमतौर पर आसपास के क्षेत्रों में धान की बालियां करीब एक महीने बाद दिखाई देती हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, सिल्ली-पतराहातु क्षेत्र के किसान धान की बुआई अपेक्षाकृत पहले कर देते हैं। यह इलाका पहाड़ों की तराई में स्थित होने के कारण यहां खेती के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है। साथ ही समय पर पर्याप्त बारिश होने से धान की फसल तेजी से तैयार होती है। खेतों में लहलहाती धान की बालियां क्षेत्र की कृषि समृद्धि और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शा रही हैं। इस बार किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
इसे भी पढें : Muri : मुरी-सिल्ली में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा
There is no ads to display, Please add some


















































