पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सीमा मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ग्रामवासियों के साथ मिलकर 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए हैं। सभी ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू
There is no ads to display, Please add some


















































