बहरागोड़ा : विद्यालयी विद्यार्थियों को तकनीक का सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस द्वारा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’ विषयक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ प्राचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि मोबाइल ज्ञानवर्धक जरूर है, किंतु इसकी लत मानसिक और शारीरिक विकास में बड़ा बाधक बनती है। वहीं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बच्चों को गेमिंग व सोशल मीडिया में समय गंवाने के बजाय अपनी ऊर्जा पढ़ाई, नैतिक शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक कार्यों में लगाने की सीख दी। प्राचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस टीम की इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों को तकनीक का स्वामी बनने और उसके दुष्परिणामों से बचते हुए विवेकपूर्ण उपयोग को अपने जीवन में ढालने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एएसआई मुकेश शरण, शिक्षकवृंद व सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक, एस सी का दर्जा नहीं मिलने पर जताया आक्रोश
There is no ads to display, Please add some

















































