Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हाल में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी के हाथों से प्रदान किया गया। इस अवसर सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा एवं विकास मंत्री उत्तर पूर्व क्षेत्र सुकांत मजूमदार उपस्थित थे। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई का सम्बोधन हुआ। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष हंसराज अहिर ने की।

उल्लेखनीय है कि प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के तत्वावधान में सांसद रत्न अवार्ड कमेटी ने कुल 10 लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सांसदों एवं चार संसदीय समिति को वर्ष 2026 का संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया।यह पुरस्कार लोकसभा में इस वर्ष बजट सेशन के अंत तक उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तय किया गया।
जिन अन्य सांसदों को इस पुरस्कार के लिए पुरस्कृत किया गया उनमें जगदंबिका पाल, पी पी चौधरी, निशिकांत दुबे, डॉक्टर एकनाथ शिंदे, प्रवीण पटेल, लुंबा राम चौधरी, हेमंत विष्णु स्वरा, स्मिता उदय वाघ, नरेश गणपत म्हास्के, मेधा विश्राम कुलकर्णी एवं नरहरि अमीन शामिल है ।

इसके अतिरिक्त जिन चार समितियों को चयनित किया गया उसमें कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ चरणजीत सिंह चन्नी, वित्त संबंधी समिति के अध्यक्ष भतृहरी महताब, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष सप्तगिरि शंकर उलाका एवं कोयला एवं खान संसदीय समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि संसद रत्न अवार्ड समिति का गठन पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर किया गया था और सांसदों की कार्य क्षमता एवं उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सांसद श्री महतो को या पुरस्कार लगातार पांचवीं बार मिल चुका है।

संसद रत्न पुरस्कार लगातार मिलने पर सांसद श्री महतो ने कहा कि यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के एक-एक जनता को समर्पित है । सांसद श्री महतो ने कहा कि वे किसी पुरस्कार या अवार्ड की आशा में नहीं बल्कि हर छोटा या बड़ा महत्वपूर्ण मामले को सदन में रखने का प्रयास करते हैं ताकि सवाल के माध्यम से सरकार का ध्यान हम आकृष्ट कर सकें और सरकार इस पर उचित पहल कर सके। सांसद श्री महतो ने कहा कि वह लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के भी मामलों को यथा संभव उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जन-जन की सेवा करना है । जनता ने जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें इस सदन में भेजा है सदन में उनकी आवाज पहुंचे यही उनका लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में…

Spread the love

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time