Jamshedpur : न्यूवोको कंपनी के गेट के सामने जलजमाव को लेकर आजसू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के महाप्रबंधक को जनहित से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि न्यूवोको विस्टास के मेन गेट से लेकर जेम्को की ओर जाने वाले रास्ते में गंदगी का अंबार लगा है , मेन गेट के सामने बारिश के पानी के जल जमाव से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घनाएं घटित हो रही है। उधर सड़क के दोनों तरफ कंपनी के माल ढुलाई में लिप्त भारी वाहनों के पार्किंग के चलते यातायात प्रभावित रहती है तथा दुर्घटनाएं घटित होती है।
ज्ञापन के माध्यम से कंपनी प्रबंधन का ध्यान कंपनी द्वारा छोड़े जाने वाले अवशिष्ट एवं गंदे जल के कारण बारीगोड़ा , बामनगोड़ा, राहरगोड़ा , गदड़ा नाले एवं पुलिया में पानी जमा रहने की समस्या की भी आकृष्ट कराया गया।
आजसू पार्टी ने प्रबंधन से मांग की कि उक्त समस्याओं का यथाशीघ्र स्थायी समाधान किया जाए। पार्टी ने प्रबंधन को 10 दिनों के अंदर आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में समस्या का समाधान नहीं होने पर आजसू पार्टी जनहित में प्रबंधन के खिलाफ आवाज और बुलंद करेगी।
इस दौरान आजसू के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रकाश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा बबलू करुवा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिन्हा, संतोष सिंह, अरूप मल्लिक, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, मंजू राज, सावित्री यादव, मनोज महतो, संजय सामंत, सौरभ सिंह, सुधीर सिंह, भूषण भगत, मनोज चौरसिया, जगन प्रजापति, निलेश मालाकार, रवींद्र भगत, सतेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आशा लकड़ा के बयान पर विफरा माझी पारगना माहाल, कहा- आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान पर टिप्पणी करना उचित नहीं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल में कृषि व वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल, साल पत्तों की थालियां बिकेंगी मुंबई में

झाड़ग्राम : जंगलमहल में कृषि एवं वन संसाधनों के उपयोग से उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल की गई है। मंगलवार को झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time