बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक हुई. इसमें समाज की समस्याओं और एससी दर्जे की मांग को लेकर चर्चा की गई.समाज के लोगों ने कहा कि ओडिशा में दंड क्षेत्र माझी समाज को एससी का दर्जा मिल चुका है, लेकिन झारखंड में अब तक यह सुविधा नहीं मिली है.इससे बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहे हैं.ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार दूसरों के घरों में काम कर जीवनयापन कर रहे हैं. बरसात में घरों में पानी भर जाने से रहने और खाना बनाने में भी परेशानी होती है. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान एससी दर्जा दिलाने का वादा किया जाता है, लेकिन बाद में मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता.बैठक में समाज के लोगों ने सरकार से जल्द एससी दर्जा देने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर प्रदीप दलाई, सुभाष दिगार, मिहिर बाग, देवाशीष नमाता, मनशा दलाई, खातु दलाई, नंदलाल बाग, शंभू नाथ दलाई, सुजीत सेनापति, विजय सेनापति गोकुल नायक, गौरांग माली , भोलानाथ खमराइ, तापस चालक, स्वपन दलाई, महेंद्र धावडिआ, शंकर खामराइ, गोपाल माली, अर्जुन नायक, गोकुल नायक, अजित देहुरी आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा-चाकुलिया मुख्य सड़क एक साल में ही हुआ बदहाल, मुखिया ने निर्माण एजेंसी को तलब कर मरम्मत कराने को कहा
There is no ads to display, Please add some

















































