Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। यह सुविधा 11 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।

घाटशिला स्टेशन पर अब 12859/12860 सीएसएमटी-हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 12129/12130 पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव होगा। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस घाटशिला स्टेशन पर सुबह 9:44 बजे पहुंचेगी और 9:45 बजे रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 4:31 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 4:32 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 1:07 बजे घाटशिला पहुंचेगी और 1:08 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 12:31 बजे पहुंचेगी और 12:32 बजे प्रस्थान करेगी।

इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का घाटशिला में ठहराव शुरू होने से घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हावड़ा, मुंबई और पुणे की ओर सीधी रेल यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे व्यवसाय, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time