Bahragora : पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा में प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ का भव्य आयोजन, दर्जनों स्कूल के बच्चों ने लिया हिस्सा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा के प्रांगण में मंगलवार को उत्साह एवं उमंग के साथ प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखार कर उन्हें जिला व राज्य स्तर के लिए तैयार करना है।वहीं बीआरपी मनोरमा महतो, खेल प्रभारी दीपांकर महापात्रा तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रखंडभर के दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लिये। वहीं एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तहत 200 मीटर दौड़ में यूएचएस कटुसोल के रिंकू सोरेन व केजीबीवी की पायल मुर्मू, गोला व भाला फेंक में एलबीएस जॉयपुरा की संध्याबती दलई, 100 मीटर में केजीबीवी की रिया नायक तथा 1500 मीटर में कटुसोल की सोमबारी मंडी ने बाजी मारी, जबकि वॉलीबॉल बालक वर्ग में +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा तथा 4×100 रिले दौड़ में केजीबीवी की बालिका टीम और +2 उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया की बालक टीम विजेता रही। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में मैदान पर उतरे खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल भावना और अदभुत टीम वर्क का प्रदर्शन कर पूरे परिसर को खेलमय बनाए रखा, जहाँ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को आगामी जिला स्तरीय स्पर्धाओं के लिए चयनित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,  NH-49 और 18 के जंक्शन पर नई Tata Curvv कार से 113 किलो गांजा जब्त

Spread the love

Related Posts

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Convocation Ceremony : डिग्री अवसर दे सकती है, लेकिन वास्तविक पहचान चरित्र और कर्मों से बनती है : राज्यपाल

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न, चार को पीएचडी की उपाधि व 55 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time