SIR-2026 के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गोलमुरी में होम टू रोल वेरिफिकेशन का भी लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद स्थापित कर दावा-आपत्ति, ‘फैमिली टुगेदर’ हेतु किया जागरूक

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई जारी है। मतदाताओं को अपने निर्वाचक विवरण से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा हो, इसके लिए जिला में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई की प्रगति का जायजा लिया गया। मौके पर ईआरओ सह एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, संबंधित एईआरओ व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित ईआरओ, एईआरओ एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गोलमुरी क्षेत्र में होम टू रोल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद स्थापित कर बताया कि होम टू रोल वेरिफिकेशन के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों का सत्यापन कर रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ही परिवार व एक ही घर में निवास करने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों तथा कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित बीएलओ एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन की प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता से संबंधित जानकारी का सही एवं निष्पक्ष सत्यापन हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचक सूची में अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम तथा अन्य विवरणों की जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थल पर आवेदन प्रस्तुत करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्यूवोको कंपनी के गेट के सामने जलजमाव को लेकर आजसू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर YMCA ने निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर : गुरुवार को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे (आत्महत्या रोकथाम दिवस) के मौके पर ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ के 40 से ज़्यादा छात्रों ने रैली में हिस्सा लिया। YMCA जमशेदपुर चैप्टर…

Spread the love

Bahragora : टीपीएस डीएवी में पुलिस प्रशासन ने सिखाए साइबर सुरक्षा व संयम के पाठ

बहरागोड़ा : विद्यालयी विद्यार्थियों को तकनीक का सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस द्वारा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time