Bahragora : धुमकुड़िया भवन के सामने अवैध कब्जे पर बिफरे जनप्रतिनिधि, DDC को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थिति धुमकुड़िया भवन के सामने हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है।वहीं इस गंभीर समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए जिला परिषद सदस्या श्रीमती फुलमनी मुर्मू एवं पंचायत के मुखिया श्री राम मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन के नाम एक मांग पत्र सौंपा, जिसे उपायुक्त की गैरमौजूदगी में उप विकास आयुक्त (DDC) नागेंद्र पासवान ने प्राप्त किया। इस लिखित आवेदन के माध्यम से प्रतिनिधियों ने बताया कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र धुमकुड़िया भवन के मुख्य द्वार और आसपास अवैध कब्जा कर लिए जाने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधियों ने डीडीसी से मामले की त्वरित निष्पक्ष जांच कराने और धुमकुड़िया भवन को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें

Spread the love

Related Posts

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Convocation Ceremony : डिग्री अवसर दे सकती है, लेकिन वास्तविक पहचान चरित्र और कर्मों से बनती है : राज्यपाल

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न, चार को पीएचडी की उपाधि व 55 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time