जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड स्थित कैंप कार्यालय में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, तत्पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मौजूद सभी नेताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू को मिलनसार एवं कुशल राजनेता बताया। मौके पर वरिष्ठ नेता देवजीत मुखर्जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, सचिव जगत माडी, मनोज नाहा, आंदोलनकारी मुमताज हुसैन, पप्पू उपाध्याय, मुखिया मायावती टुडू समेत अन्य मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


















































